लखनऊ, निखिल दूबे : देवा रोड-मटियारी क्षेत्र में रियल एस्टेट सेक्टर को नई सौगात मिली है। आईफिल इंफ्राडेवलपर्स प्रा. लि. के प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘आईफिल पाम विस्टा’ का भव्य शुभारंभ 19 अगस्त 2026 को हुआ। परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास श्री अनिल कुमार (आईएएस), पूर्व अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू उत्तर प्रदेश के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
तेजी से विकसित हो रहे देवा रोड कॉरिडोर में प्रस्तावित आईफिल पाम विस्टा को आधुनिक वास्तुकला और सुविधाओं के साथ विकसित किए जाने की योजना है। परियोजना में विशाल बालकनियां, आकर्षक स्काई डेक, हरित एवं सुव्यवस्थित लैंडस्केप, सामुदायिक गतिविधियों के लिए विशेष स्थान, अत्याधुनिक जिम और वाई-फाई जोन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
शुभारंभ समारोह में आईफिल ग्रुप के चेयरमैन एस.के. गर्ग, डायरेक्टर आशा गर्ग एवं मैनेजिंग डायरेक्टर शिवानी गर्ग बंसल सहित आईफिल परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में व्यापार एवं उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, चैनल पार्टनर्स, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

आईफिल ग्रुप के नेतृत्व ने कहा कि ‘आईफिल पाम विस्टा’ के जरिए गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन, पारदर्शिता और ग्राहक-केंद्रित विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह प्रोजेक्ट देवा रोड के तेजी से बदलते शहरी परिदृश्य में प्रीमियम आवासीय विकास को नई दिशा देगा।
इस अवसर पर कंपनी ने दो अन्य महत्वाकांक्षी आवासीय एवं वाणिज्यिक परियोजनाओं के भी जल्द सामने आने की जानकारी दी। इन आगामी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी शीघ्र सार्वजनिक किए जाने की बात कही गई है।
आईफिल पाम विस्टा के शुभारंभ के साथ देवा रोड पर आधुनिक और प्रीमियम आवासीय विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।

