Home » BIHAR

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मां संग पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

पटना, निखिल दुबे: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को अपनी मां संग पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। चिराग ने गुरु के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरुद्वारा के ग्रंथी ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। मत्था टेकने के बाद चिराग और उनकी मां ने लंगर भी चखा।…

जन सुराज प्रत्याशी के पक्ष में विशाल रोड शो करने अरेराज पहुचें प्रशांत किशोर

पूर्वी चंपारण, निखिल दुबे : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने रविवार को अरेराज पहुँचकर पहले प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने गोबिंदगंज विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी कृष्णकांत मिश्रा के पक्ष में एक विशाल रोड शो किया। पीके के समर्थन में हजारों कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों…

छठ पूजा का जश्न विदेशों में भी, लंदन से दुबई तक गूंज रही है भक्ति की झंकार

नई दिल्ली, निखिल दुबे : छठ पूजा केवल बिहार, झारखंड या पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रही। दुनिया के विभिन्न देशों में बसे प्रवासी भारतीय अपने नए घरों में भी इस पर्व को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाते हैं। लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई, सिंगापुर और अन्य देशों में भारतीय समुदाय ने अपने ठिकानों…

65 लाख हटे मतदाताओं की सूची करें सार्वजनिक: SIR विवाद में सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, अभिषेक सिन्हा : बिहार में वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से 65 लाख हटाए गए मतदाताओं की सूची वेबसाइट और पंचायत भवनों में प्रदर्शित करने को कहा है। कोर्ट ने इस पर टीवी-रेडियो के जरिए व्यापक प्रचार करने का भी निर्देश दिया। बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन का मामला…

पटना में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किसान भाइयों-बहनों को दिलाया स्वदेशी चीजों के उपभोग का संकल्प

बिहार, मनोज दुबे : पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान भाई-बहनों को स्वदेशी चीजों के उपभोग का संकल्प दिलाया, वहीं बहनों ने भी संकल्प लिया कि हम भाइयों की कलाई पर अपने देश में, अपने आसपास बनी राखी ही बाँधेंगे।…

इंस्टाग्राम पर चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक बेगूसराय से गिरफ्तार 

बिहार, शशिकांत मिश्रा: समस्तीपुर साइबर क्राइम की पुलिस टीम ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मामले में धमकी देने वाला युवक को बेगूसराय से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड 7 निवासी मोहम्मद मेराज के रूप में हुई है। इसी…

प्रधानमंत्री मोदी के मोतिहारी में आगमन को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा मोतिहारी रेलवे स्टेशन एवं गांधी मैदान का किया गया निरीक्षण

मोतिहारी, निखिल दुबे : प्रधानमंत्री के मोतिहारी परिभ्रमण को लेकर विधि व्यवस्था एवं सुगम यातायात सुनिश्चित कराने को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा वरीय अधिकारियों के साथ बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर जायजा लिया गया एवं पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा आज संध्या पहर…

लालू यादव ने राजद अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, तेजस्वी और राबड़ी देवी रही मौजूद

पटना, निखिल दुबे : राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि लालू यादव का एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय…

बिहार : मुर्गी की गला दबाकर हत्या…’, भाभी ने देवर के खिलाफ दर्ज कराई सिवान के मुफस्सिल थाना में FIR

निखिल दुबे, सिवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टडवां गांव में अंडा नहीं मिलने पर एक युवक द्वारा अपनी भाभी की मुर्गी की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर अपने देवर पर मारपीट व मुर्गी की हत्या की प्राथमिकी कराई है। उक्त महिला…

बिहार : भाजपा ने नहीं दिया भाव, मनीष कश्यप का बीजेपी से मोह हुआ भग दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, निखिल दुबे : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप अब भाजपा से अलग हो गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की घोषणा की है। मनीष कश्यप ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।…