केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मां संग पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका
पटना, निखिल दुबे: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को अपनी मां संग पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। चिराग ने गुरु के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरुद्वारा के ग्रंथी ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। मत्था टेकने के बाद चिराग और उनकी मां ने लंगर भी चखा।…

