पंजाब, मनोज दुबे : मैराथन की दुनिया में अपनी शानदार उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध रहे 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह का सोमवार को पंजाब के जालंधर में निधन हो गया। बताया गया है कि सैर के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें उनके घर के पास ही टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और दम तोड़ दिया।
लेखक और पंजाब के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त खुशवंत सिंह ने उनके परिवार से बात करके, उनकी मृत्यु की पुष्टि की। खुशवंत सिंह ने फौजा सिंह की जीवनी ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ लिखी है। बता दे पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फौजा सिंह की मृत्यु पर संवेदनाएं जाहिर कीं। मामले की जानकारी देते सुनिए पुलिस क्या कह रही है।

