लुधियाना, बबलू अंसारी : शेरपुर रंजीत नगर गली नंबर-3 में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से गणपति पूजा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया गया । श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत रूप से भगवान गणेश की पूजा की गई। लोग गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे । पूजा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते रहे । समिति के सदस्यों ने बताया कि गणपति पूजा समारोह का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोगों में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। समारोह में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। लोगों ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर छोटा प्रधान,संदीप कुमार प्रधान,आकाश कुमार, अमित कुमार कैशियर,पण्डित विष्णु नारायण मिश्रा ,विकास चौरसिया, विशाल चौरसिया,सोनू अली, अर्जुन कुमार, प्रिन्स राजपूत, विक्की गुप्ता, सतीश गुप्ता, मोनू हसी, चंदन कुमार, मोनू कुमार, संदीप मौर्या, साहिल राणा, राहुल कुमार, पिंटू राय, संदेश कुमार, शिवा कुमार, धीरज लाल, निखिल कुमार, प्रिंस कुमार, राहुल साहनी, सनी कुमार, वीरेन्द्र यादव, रोहन चौरसिया के साथ इलाक़ा निवास उपस्थित रहे।

