नई दिल्ली, निखिल दुबे : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप अब भाजपा से अलग हो गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की घोषणा की है। मनीष कश्यप ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि अब वे भाजपा का सदस्य नहीं हैं। वीडियो में उन्हें यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि वह चनपटिया गए थे, उन्होंने कई इलाकों का दौरा किया। इतना ही नहीं, मनीष ने कई लोगों से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने भाजपा को छोड़ने का फैसला लिया। मनीष ने बताया कि उन्हें अब बिहारियों और मजदूरों के लिए लड़ना है। इसके अलावा, बिहार से जो पलायन हो रहा है, उसे रोकने के लिए लड़ना है।
बता दे मनीष कश्यप जितने दिन भाजपा में रहे उनके द्वारा कोई भी बिहारियों के लिए आवाज नहीं उठायी गई। नेता बने मनीष कश्यप फिलिंग लेने में बिजी हो गए थे। अब पीएमसीएच हॉस्पिटल में हुए विवाद के बाद मनीष कश्यप को बिहार और वहा के लोग याद आने लगे। आज जब मनीष को भाजपा ने भाव नहीं दिया तो इस्तीफा दे दिया। अगर हम बिहार की बात करे तो वहा की जनता बहुत समझदार है मनीष जो राजनीती करना चाहते है उसमे खुद फस सकते है।