मनोज दुबे, लुधियाना : ढंडारी खुर्द इलाके के शिव मंदिर प्रांगण में एक गरीब मजदूर के बेटे रंजन कुमार और बेटी अनामिका का विवाह पूरे समाजिक सहयोग के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर वार्ड 25 की पार्षद सुखजिंदर कौर ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि लड़की कभी बोझ नहीं होती, यदि समाज साथ दे तो हर बेटी को उसका हक और सम्मान मिल सकता है।
शादी में स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित सुधीर कुमार त्रिपाठी ने विवाह की सारी रस्में पूरी करवाईं।
पार्षद ने कहा कि आगे भी इस तरह की जरूरतमंद शादियों के लिए वे और उनकी टीम हमेशा तत्पर रहेगी। इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। इस मौके पर लड़की के पिता अरुण कुमार, माता किरण देवी, लड़के के जीजा कुलदीप, दीदी शोभा, अरविंद कुमार, शैंपू कुमार, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।