Home » भाजपा विधायक का आक्रोश सभा, कहा जिसने मेरे सामने से खाना छीना, उसे खाने नहीं देंगे

भाजपा विधायक का आक्रोश सभा, कहा जिसने मेरे सामने से खाना छीना, उसे खाने नहीं देंगे

बिहार, निखिल दुबे : गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी भाजपा का टिकट कटने के बाद भड़क गए हैं। उन्होंने गुरुवार की शाम कार्यकर्ताओं के साथ आक्रोश सभा की। विधायक ने कहा कि 40 साल से हमने पार्टी को सींचने का काम किया है। आज जो हमारे आगे से खाना छीना है, हम उसे खाने नहीं देंगे। इसका जवाब देंगे। मेरे ताकत आप सभी देवदूत कार्यकर्ता हैं। कोई भी शीर्ष या प्रदेश का नेता बुलाए तो नहीं जाना है। प्रजातंत्र में हम कहां जाएं यह निर्णय हम लेंगे।

तब तक सभी कार्यकर्ताओं को किसी के बुलाने पर कहीं नहीं जाना है। भाजपा नेता राकेश पांडेय ने कहा कि केंद्र में बैठे मोदी जी से बैर नहीं बीजेपी बिहार की खैर नहीं। बता दे 2020 विधानसभा चुनाव में सुनील मणि तिवारी भाजपा के टिकट पर जीत हासिल किया था। मौके पर योगेंद्र गिरि, विवेकानंद पांडेय, राजीव शुक्ला, संजय पांडेय, सूरज पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, संतोष दास, सुंदरम स्वर्णकार, हेमंत मणि तिवारी, रजनीश गिरि, विवेकानंद तिवारी, शशिकांत दूबे आदि उपस्थित थे।