Home » लुधियाना में भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन

लुधियाना में भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन

निखिल दुबे, पंजाब: लुधियाना में 19 जून को विधान सभा की एक सीट पर उप चुनाव है। जिसके नामांकन भरने का आज आखरी दिन है। अभी तक प्रमुख पार्टियों में कांग्रेस, शिअद और AAP के उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। आज भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता नामांकन दाखिल किया।

गुप्ता करीब 10.30 बजे भाजपा की जनसभा को संबोधित किया। सभा में विशेष रूप से केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और सुनील जाखड़ पहुंचे।

डिप्टी कमिश्नर दफ्तर प्रदेश भाजपा हाईकमान के साथ पर्चा भरने पहुंचें। बता दें गुप्ता ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। उनके चुनाव प्रचार को बल देने के लिए भाजपा ने कुछ दिग्गज नेताओं को भी चुना है।