Home » अगले 3 घंटे पंजाब के लिए भारी बारिश होने की संभावना, एस.डी.एम.ए. ने जारी किया अलर्ट

अगले 3 घंटे पंजाब के लिए भारी बारिश होने की संभावना, एस.डी.एम.ए. ने जारी किया अलर्ट

शशिकांत मिश्रा, पंजाब डैस्क : अगले 3 घंटे पंजाब के लिए भारी बारिश होने की संभावना है। दरअसल मौसम विभाग की तरफ से पंजाब में अगले 3 घंटों के भीतर तेज आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब एस.डी.एम.ए. की तरफ से चेतावनी जारी की गई है कि अगले तीन घंटों के दौरान पंजाब के बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मालेरकटोला, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, शहीद भगत सिंह नगर के कुछ स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। जिसके चलते लोगों को अलर्ट किया गया है।