लुधियाना, शशिकांत मिश्रा :पंजाब के लुधियाना वेस्ट में उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार रोड शो निकाला। सीएम ने लुधियानावासियों का धन्यवाद किया। वहीं भगवंत मान एक बार फिर अकाली दल पर बरसे और उन्हें अब चुनाव न लड़ने की नसीहत दे डाली है। सीएम भगवंत मान ने रोड़ शो के दौरान कहा कि एक तरफ 1885 में बनी कांग्रेस थी और दूसरी और 1920 में बनी अकाली दल। एक को 10 हजार से अधिक के फर्क से हरा दिया, वहीं दूसरे की जमानत जब्त हो गई है। अब तो लोग कहने लगे हैं, अकाली दल को चुनावों में खड़े होने से ही मना कर देना चाहिए। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप कैंडिडेट संजीव अरोड़ा को मिली ये 11-12 हजार की लीड असल में लोगों का गुस्सा था। लोगों ने वोट के माध्यम से निकाला। एक और खुशखबरी दी कि, गुजरात से भी जीत गए। दरअसल, लोगों ने पहले ही मन बना रखा था। ये पब्लिक है सब जानती है।

