Home » चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा एलान, मिलेगी 125 यूनिट फ्री बिजली

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा एलान, मिलेगी 125 यूनिट फ्री बिजली

पटना, शशिकांत मिश्रा: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार के लोगों को अब 125 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। सीएम ने यह जानकारी अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर दी है। सीएम ने लिखा कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।