पंजाब, निखिल दुबे : पंजाब में कम मजदूरी, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और ठेका प्रणाली समाप्त करने की मांग को लेकर रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के संविदा कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। पंजाब में कम मजदूरी, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और ठेका प्रणाली समाप्त करने की मांग को लेकर रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के संविदा कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। 15 साल से कम वेतन पर सेवाएं दे रहे अंग्रेस सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, ठेका प्रणाली की समाप्ति, समान कार्य के लिए समान वेतन और निगम के बेड़े में 10 हज़ार अतिरिक्त बसों को शामिल करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि पंजाब सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद समाधान नहीं निकला, जिसके कारण उन्हें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ी है। हड़तालियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो स्वतंत्रता दिवस पर यानी आज राज्य सरकार के मंत्रियों के खिलाफ काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

