Home » अफगानिस्तान मे भूकंप ने मचाई भारी तबाही, अब तक 622 लोगों की मौत, 1500 से ज्यादा लोग घायल

अफगानिस्तान मे भूकंप ने मचाई भारी तबाही, अब तक 622 लोगों की मौत, 1500 से ज्यादा लोग घायल

नई दिल्ली, अभिषेक सिन्हा : भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में रविवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप ने अफगानिस्तान में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद भी अफगानिस्तान में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

622 से ज्यादा लोगों की मौत

इस दौरान 622 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। ये भूकंप इतना खतरनाक था कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस समय ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे, जिन्हें भागने का मौका तक नहीं मिला। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था और यह 8 किलोमीटर की गहराई में आया। यह घटना रात 12:45 बजे घटी

अल जजीरा के मुताबिक भूकंप का असर पड़ोसी देश के एक बड़े इलाके में भी महसूस किया गया, जिसमें पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत भी शामिल हैं। इस हादसे में 1500 से ज्यादा लोग घायल हुए है। भूकंप प्रभावित इलाकों में अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।