Home » पंजाब : बाढ़ पर मदद को आगे आए पंजाबी सिंगर करण औजला, फैंस से की ये खास अपील

पंजाब : बाढ़ पर मदद को आगे आए पंजाबी सिंगर करण औजला, फैंस से की ये खास अपील

चंडीगढ़, निखिल दुबे: पंजाब में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल हैं।

करण औजला ने मदद का किया ऐलान

इसी बीच पंजाबी सिंगर करण औजला ने मदद का ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वह हर संभव तरीके से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अपने फैन्स से भी अपील की कि वे आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करें।उन्होंने कहा कि उनकी टीम पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि “हम खाने, कपड़े, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान पीड़ितों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान करण औजला कहा कि, जितना वह कर सकते है वह मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।”