Home » लुधियाना में आज से शुरू होगा सरस मेला, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा करेंगे उद्घाटन

लुधियाना में आज से शुरू होगा सरस मेला, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा करेंगे उद्घाटन

लुधियाना, निखिल दुबे : पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में 10 दिवसीय सरस मेला आज से शुरू हो रहा है। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा सरस मेले का उद्घाटन करेंगे। वहीं रोजाना रात को होने वाली स्टार नाइट्स का आगाज गुरदासमान करेंगे। मेले में 2 मंच सजाए गए हैं। एक मंच पर अलग-अलग राज्यों के कलाकार परफार्म करेंगे और अपनी संस्कृतियों से एक दूसरे को रूबरू करेंगे। यह स्टेज मेला ग्राउंड में बने ओपन स्टेडियम में होगा। वहीं स्टार नाइट्स के लिए अलग से स्टेज बनाई गई है जिस पर रात को नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। सरस मेले में एंट्री के लिए लोगों को 20 रुपए की टिकट लेनी होगी।

इस टिकट पर मेला ग्राउंड में एक बार एंट्री होगी। टिकट की बिक्री के लिए मेला ग्राउंड के बाहर टिकट काउंटर बनाए गए हैं। जैसे-जैसे विजिटर की गिनती बढ़ेगी जिला प्रशासन काउंटरों की गिनती भी बढ़ाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो। स्टार नाइट्स में शामिल होने के लिए विजिटर को एक और टिकट लेनी होगी। इसके लिए भी मेला ग्राउंड में ही टिकट काउंटर होंगे। सरस मेले में आम लोगों की एंट्री फिरोजपुर रोड से गेट नंबर दो के जरिए होगी।