मनोज दुबे, ढंडारी खुर्द : जगदीश कॉलोनी में आदर्श दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मां की महिमा का गुणगान मनोज एंड सुमन पार्टी ने पूरी रात किया। जिससे पूरा पंडाल भक्तिरस में डूबा रहा। जागरण में मुख्य मेहमान के तौर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गुड्डू लाला और वार्ड नंबर 25 की पार्षद सुखजिंदर कौर विशेष रूप से शामिल हुए। समिति की ओर से आए हुए मेहमानों का सिरोपा पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर साधु यादव, डॉक्टर अतुल कुमार, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, भरत सिंह, पुजारी मुन्ना साहनी, सुजीत कुमार, राकेश सिंह, टक्कू अली, शंकर शर्मा, अरुण कुमार, केशव पांडे, संजय सिंह, अखिलेश सिंह, रविंदर यादव, बीरू कुमार, विकास कुमार, सूरज कुमार, राहुल साउंड, शिवसागर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

