Home » लुधियाना से दूसरा विशाल बस यात्रा नैना देवी मंदिर के लिए रवाना

लुधियाना से दूसरा विशाल बस यात्रा नैना देवी मंदिर के लिए रवाना

लुधियाना, निखिल दुबे: स्वामी विवेकानंद सेवा समिति की तरफ से श्रद्धा और उल्लास के साथ दुसरी विशाल धार्मिक बस यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा माता नैना देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के दर्शनों के लिए प्रस्थान हुई। समिति के सेवादारों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खुशहाली और शांति की कामना करना है। इस मौके पर भाजपा नेता सरदार तरनजीत सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय दुबे, चेयरमैन सुनील सिंगला, वाइस प्रेसिडेंट अनिल मित्तल, अमन कंसल, कविता देवी, बलदेव पाठक, सतबीर सिंगला, अरुण सिंह, अंजनी मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी, हरीश बंसाल, राज कुमार मिश्रा सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।