Home » अमरनाथ यात्रा 2026 की तारीखों का हुआ ऐलान, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू

अमरनाथ यात्रा 2026 की तारीखों का हुआ ऐलान, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू

जम्मू-कश्मीर, आशीष सिंह : अमरनाथ यात्रा 2026 की घोषणा की जा चुकी है. श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल यह तीर्थ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है. यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त को पूरी होगी. इस यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के जाने की संभावना है. इस यात्रा का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होगा। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा ही नहीं है, बल्कि इसका गहरा मानसिक और आध्यात्मिक महत्व भी है। कठिन रास्तों, ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन और कड़ाके की ठंड जैसी चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, जो उनकी अटूट आस्था का प्रमाण है।