लुधियाना, निखिल दुबे: स्वामी विवेकानंद सेवा समिति की ओर से तीसरा बस यात्रा माता चिंतपूर्णी के दर्शन हेतु रवाना किया गया। यह यात्रा ग्यासपुरा स्थित शिव मंदिर से भाजपा देहाती पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कुमार टिंकू ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के प्रधान अजय दुबे ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से यह बस यात्रा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की धार्मिक सेवाएं लगातार चलाई जाएंगी ताकि अधिक से अधिक भक्त माता रानी के दर्शन कर सकें।इस मौके पर चेयमैन सुनील सिंगला, प्रधान अजय दुबे, महासचिव नंदकिशोर मिश्रा, कविता देवी, हरीश बंसल, अंजनी मिश्रा, बलदेव पाठक, विवेक अग्रवाल, संजीव गर्ग, संजय मिश्रा, आशा शर्मा, संजय मिश्रा के साथ भक्तगण उपस्थित रहेl

