तमिलनाडु, निखिल दुबे : अभिनेता से नेता बने और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की करूर रैली में शनिवार को भगदड़ मच गई। इसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गए। मृतकों में 8 बच्चे और 16 महिलाएं भी शामिल हैं।
भगदड़ उस समय मची जब विजय जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भीड़ लगातार बढ़ती गई और बेकाबू हो गई। भगदड़ मचने के बाद विजय ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

