लुधियाना, निखिल दुबे: न्यू पुनीत नगर, ताजपुर रोड में सनातन रक्षक सेवा समिति द्वारा 25 दिसंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें समिति के सदस्यों ने आम आदमी पार्टी के नेता कैलास पति गुप्ता उर्फ गुड्डू लाला उनके बेटे राजीव गुप्ता को निमंत्रण पत्र सौंपा।
वहीं, पदाधिकारियों ने बताया कि यह ज्ञान यज्ञ क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कथा की शुरुआत 25 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी। पूरे सात दिनों तक कथा प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से आयोजित की जाएगी। वृंदावन के आचार्य श्री अजीत कृष्ण जी महाराज भागवत कथा का रसपान कराएंगे। इस मौके पर सुशील सिंह, दीपक झा, सौरव सिंह, अध्यक्ष कमल देव चौहान, अभी मिश्रा, प्रवीण, अनीश सिंह, प्रवेश दुबे आदि मौजूद रहे।

